Kathua Encounter : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को आतंकियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए। 6 घायल हैं। घटना लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है।
Kathua Encounter : सेना के वाहन पर आतंकी हमला
जम्मू के कठुआ (Kathua Encounter ) में सेना के जवानों पर आतंकी हमले की बड़ी खबर (Big news of terrorist attack) सामने आई है. यहां आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. सोमवार शाम को इस हमले की खबर सामने आई थी. आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था। इस हमले में पहले चार जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। देर शाम खबर मिली की आतंकियों के हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना में छह जवान घायल भी हुए हैं. जिनका आर्मी अस्पताल में इलाज जारी है।
Kathua Encounter : सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है
यह 2 महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।


Download Android App
Download iOS App





